फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 141  नए पॉजिटिव मिले, 2 की मौत, 145 मरीज अस्पताल में भर्ती 

Thu, 03 Mar 2022 01:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही जांच भी आधी हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 34 हजार 54 जांच में 141 नए मरीज मिले है। वहीं, 2 लोगों की मौत हुई है। अभी प्रदेश में 2233 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही जांच भी आधी हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 34 हजार 54 जांच में 141 नए मरीज मिले है। वहीं, 2 लोगों की मौत हुई है। अभी प्रदेश में 2233 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 145 मरीज भर्ती है। इनमें से 17 मरीज गंभीर है। भोपाल में 52 भर्ती मरीजों में से 10 और इंदौर में भर्ती 10 में से 1 मरीज गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 39 हजार 592 लोग संक्रमित हो चुके है।  इनमें से 10 लाख 26 हजार 627 मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 732 मरीजों की मौत हो चकी है। बुधवार को 654 मरीज ठीक हुए। 


22 जिलों में नहीं मिला कोई नया केस  

प्रदेश में 22 जिलों में बुधवार को कोई नया केस नहीं मिला है। यह जिले अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, होशंगाबाद, खरगोन, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी, राजगढ़, सागर, सतना, श्योपुर,शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा है। बुरहानुपर में कोई एक्टिव केस भी नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

3 जिलों में 10 से ज्यादा मरीज मिले 
प्रदेश में बुधवार को भोपाल में सबसे ज्यादा 27 नए मरीज मिले है। इसके अलावा इंदौर 24, डिंडौरी 10 मरीज मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में मिले संक्रमितों की संख्या 10 से कम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें