फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 131 नए पॉजिटिव मिले, एक मौत, इंदौर बन रहा हॉटस्पॉट

Mon, 11 Jul 2022 10:46 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। रविवार को 6824 जांच में 131 नए पॉजिटिव मिले है। इंदौर में सबसे ज्यादा 70 संक्रमित मिले है और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, 401 एक्टिव केसों के साथ इंदौर हॉटस्पॉट बनने की तरफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
एमपी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। रविवार को 6824 जांच में 131 नए पॉजिटिव मिले है। इंदौर में सबसे ज्यादा 70 संक्रमित मिले है और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, 401 एक्टिव केसों के साथ इंदौर हॉटस्पॉट बनने की तरफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 36 मरीज भर्ती है। इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 45 हजार 663 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 34 हजार 79 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 746 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 99 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 838 है। इसमें सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर में 401 है।
 
17 जिलों में मिले नए मरीज
प्रदेश के 17 जिलों में नए मरीज मिले है। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 70 मरीज मिले है। इसके अलावा बालाघाट में 4, भोपाल में 15, बुरहानपुर में 2, ग्वालियर में 4, हरदा में 5, होशंगाबाद में 2, जबलपुर में 12, कटनी में 1, खंडवा 3, मुरैना में 1, नरसिंहपुर में 1, नीमच में 1, निवाड़ी में 1, रतलाम में 1, सीहोर में 7, उज्जैन में 1 संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें