मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। शुक्रवार को प्रदेश में 18 हजार जांच में 12 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 239 एक्टिव केस है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। शुक्रवार को प्रदेश में 18 हजार जांच में 12 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 239 एक्टिव केस है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 55 मरीज भर्ती है, जिनमें से 3 ऑक्सीजन पर है। भोपाल में 11 और इंदौर में 2 मरीज भर्ती है। दोनों शहर में कोई भी मरीज ऑक्सीजन पर नहीं है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 864 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 892 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 64 मरीज ठीक हुए है।
विज्ञापन
8 जिलों में मिले पॉजिटिव
प्रदेश में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के 8 जिलों में पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें देवास 1, डिंडौरी 1, गुना 3, कटनी 2, मंडला 1, सिवनी 1, शिवपुरी 2 और उमरिया में 1 पॉजिटिव मिला है। बाकी जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है।