फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 117 नए केस, 1037 एक्टिव केस बचे, अस्पताल में 113 भर्ती 

Mon, 07 Mar 2022 01:06 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। रविवार को 49 हजार जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 1037 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन
एमपी कोरोना केस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। रविवार को 49 हजार जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 1037 एक्टिव केस है। 

प्रदेश के अलग- अलग अस्पताल में 113 मरीज भर्ती है। इनमें से 10 मरीज गंभीर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 48 भर्ती मरीज में से 6 और इंदौर में 6 भर्ती मरीज में 1 गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 172 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से  10 लाख 28 हजार 402 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 की जान जा चुकी है। रविवार को 395 मरीज ठीक हुए है। 

विज्ञापन


22 जिलों में नया केस नहीं 
रविवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। इसमें अलीराजपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली में कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, निवाड़ी, सीधी, बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 3 जिलों में 10 से ज्यादा केस 
प्रदेश में सबसे ज्यादा केस जबलपुर में मिले है। रविवार को भोपाल में 12, जबलपुर में 18 और रायसेन में 12 नए केस मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए केस आए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें