फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP विधानसभा सत्र: विभागों ने नहीं दिए 500 प्रश्नों के उत्तर, कांग्रेस कीअध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग

Mon, 07 Mar 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। इसके पहले कांग्रेस ने विधानसभा में विभागों की तरफ से प्रश्नों के उत्तर नहीं देने पर आवश्यक  कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। इसके पहले कांग्रेस ने विधानसभा में विभागों की तरफ से प्रश्नों के उत्तर नहीं देने पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि विधायक मध्यप्रदेश की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के मुद्दों को लेकर विधानसभा में प्रश्नों के माध्यम से जवाब चाहते है। लेकिन विभागों की तरफ से प्रश्नों के जवाब न देकर लिख दिया जाता है कि जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने लिखा कि यह स्थिति तब है जब प्रश्न 25 दिन पहले भेजे जाते है। उन्होंने कहा कि दशम सत्र तक विभागों की तरफ से 500 प्रश्नों में जानकारी एकत्रित करने की बात लिखकर जवाब नहीं दिए गए। 

वर्मा ने कहा कि प्रश्नों के जवाब नहीं दिए जाने को लेकर एसीएस की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। इसके पहले भी समीक्षा बैठक की जाती रही है और निर्देश दिए जाते रहे है। इसके बावजूद विभाग समय पर जवाब नहीं दे रहे है। यह चिंता का विषय है। वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए है, उन्हें समय सीमा में उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें