फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेशभर में रविवार को 10585 नए संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत, शहडोल सांसद भी कोरोना की चपेट में

Mon, 24 Jan 2022 04:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 10585 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की पुष्टि की गई है। जिले के 16 लोग नए स्ट्रेन की चपेट में हैं। प्रदेश में कल कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में मिला कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 10585 नए मरीज मिले हैं। वहीं 6 संक्रमितों की मौत हो गई है। प्रदेशभर में कल 904744 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमण दर 13.09 फीसदी रही। कोरोना संक्रमित 7822 मरीज रिकवर हुए हैं, रविवार को रिकवरी दर 90.81 फीसदी रही।
विज्ञापन

 
इंदौर: इंदौर जिले में रविवार को कोरोना के 2665 नए मरीज मिले, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना का नया वैरिएंट BA.2 भी मिला है। करीब 16 लोगों में इस स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं। संक्रमित 16 लोगों में 6 बच्चे भी शामिल हैं जो इस वैरिएंट की चपेट में हैं। जानकारों के अनुसार ओमिक्रॉन का ये नया वैरिएंट काफी तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन हैं।

भोपाल: राजधानी भोपाल में कल 7831 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 2128 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी कोरोना संक्रमित हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बीते दो-तीन दिनों से उन्हें बुखार था, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी, आज आई जांच रिपोर्ट में वो संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल वो घर पर आइसोलेट हैं और दवाएं ले रही हैं। 
विज्ञापन

 

जबलपुर: जबलपुर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तेजी से अपना असर दिखा रही है। जिले में कल 5219 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 910 संक्रमित पाए गए। एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके पहले शनिवार को जिले में 870 संक्रमित मरीज मिले थे। जिले में अब तक 58840 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कुल 776 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि रविवार को कोरोना के 595 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब तक 53347 लोग रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में 4717 एक्टिव केस हैं।  

ग्वालियर: ग्वालियर में  रविवार को 459 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 635 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। ग्वालियर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है लेकिन अब भी स्थिति खराब है। वर्तमान में जिले में 3776 एक्टिव कोरोना केसेस हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें