फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona News: 6 दिन में 11 गुना बढ़ गए नए केस, एक्टिव केस दोगुना होकर 150 पर पहुंचे

Sat, 30 Apr 2022 01:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। प्रदेश में 6 दिन में 11 गुना नए पॉजिटिव आए है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी दोगुना हो गई है।  
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश में 6 दिन में 11 गुना नए पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी दोगुना हो गई है।  
विज्ञापन

 
प्रदेश में शुक्रवार को 8061 जांच में 46 नए पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 और एक्टिव मरीजों की संख्या 70 थी। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 18 मरीज भर्ती है। इनमें से 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में नए मरीज बालाघाट में 1, भोपाल में 8, दतिया में 1, गुना में 3, ग्वालियर में 11, इंदौर में 9, जबलपुर में 1, मुरैना में 5, राजगढ़ में 2, शिवपुरी में 5 मिले हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 41 हजार 460 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 575 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 735 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 14 मरीज ठीक हुए।
 
सबसे ज्यादा इंदौर में 39 एक्टिव मरीज

प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर में 39 है। इसके बाद ग्वालियर और भोपाल में 25-25 एक्टिव केस है। शेष एक्टिव केस अन्य जिलों में है। 
विज्ञापन

 
MP में 6 दिन के नए केस और एक्टिव मरीजों की संख्या
दिनांक नए कोरोना केस कुल एक्टिव केस
   25 अप्रैल                   4                       70
   26 अप्रैल                  13                       75
   27 अप्रैल                  15                       83
   28 अप्रैल                  29                       95
   29 अप्रैल                  34                     118

  30 अप्रैल

               46

                 150

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें