फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: इंदौर-भोपाल में फिर तेजी से बढ़ रहे हैं मरीज, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले

Sun, 02 Jan 2022 01:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 168 नए केस मिले हैं, जबकि शुक्रवार को 124 मरीज सामने आए थे। सबसे ज्यादा 80 इंदौर में और 59 भोपाल में मिले हैं।
 
विज्ञापन
MP Corona update: मध्य प्रदेश में शनिवार को 168 नए केस आए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना फिर तेजी से फैलने लगा है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 100 से अधिक केस रजिस्टर हुए हैं। शुक्रवार को 124 केस सामने आए थे, जबकि शनिवार को नए केस बढ़कर 168 हो गए। इंदौर में 80 और भोपाल में 59 मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 6, सागर में 5, छिंदवाड़ा में 2 और उज्जैन, खंडवा  जबलपुर में 1-1 केस मिले हैं।
विज्ञापन

 
जून के बाद पहली बार तीन अंकों में नए केस सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन अब भीड़ वाले इवेंट्स और इलाकों को लेकर कड़े सख्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नए साल के संदेश में कहा था कि तीसरी लहर आ गई है। हमें जनभागीदारी और जन-सहयोग के साथ इससे निपटना होगा।
 
अब तक 10 ओमिक्रॉन मरीज
प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें नौ तो इंदौर में ही हैं। नीदरलैंड से छिंदवाड़ा आए एक स्टूडेंट में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी जांच दिल्ली में हुई थी। जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें