फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: 24 घंटे में 7430 नए केस, 5 दिन बाद फिर 9 मौतों ने डराया; इंदौर में 6, भोपाल में दो, रतलाम मे एक मौत

Thu, 03 Feb 2022 11:45 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में बुधवार को कुल 7,430 नए कोरोना केस मिले हैं। पांच दिन बाद नौ लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 6 मौतों ने डर बढ़ा दिया है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या अब 52 हजार से अधिक रह गई है। 
विज्ञापन
एमपी कोरोना केसेस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। 24 घंटे में 7430 नए संक्रमित मिले हैं। इंदौर से ज्यादा पॉजिटिव केस भोपाल में मिले है। वही प्रदेश में 5 दिन बाद फिर एक दिन में 9 मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में सबसे ज्यादा 6, भोपाल में 2 और रतलाम  में 1 मौत हुई है। इससे पहले 29 जनवरी को भी एक दिन में 9 कोरोना मरीजो की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में 80 हजार 530 जांच की गई। इसमें 7 हजार 430 नए संक्रमित मिले हैं। ठीक होने वालों की संख्या 8 हजार 409 है। प्रदेश में अब तक 9 लाख 88 हजार 533 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 24 हजार 931 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 639 लोगों की जान जा चुकी है। 

यहां मिले 100 से ज्यादा नए केस
भोपाल में 1307, इंदौर में 1011, जबलपुर मे 408, विदिशा में 249, सागर में 239, रायसेन में 199, धार में 198, ग्वालियर में 192, हरदा में 186, दमोह में 178, उज्जैन में 158, होशंगाबाद में 155, मंडला में 150, बालाघाट में 149, सीहोर में 144, दतिया में 140, बैतूल में 127, खरगोन में 125, सिवनी में 125, राजगढ़ में 123, देवास में 113, रतलाम में 102 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले है। 
विज्ञापन


प्रदेश में 180 मरीज ऑक्सीजन पर
प्रदेश में 952 संक्रमित/ संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 180 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। भोपाल में 289 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 57 ऑक्सीजन पर है। वहीं, इंदौर में 215 मरीज अस्पताल में भर्ती है और उनमें से 87 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें