फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई करेगी

Mon, 25 Jul 2022 07:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों पर प्रदेश कांग्रेस कार्रवाई करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने उज्जैन के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और सचिव चेतन यादव को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों पर प्रदेश कांग्रेस कार्रवाई करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने उज्जैन के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और सचिव चेतन यादव को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ काम करने वाले नेताओं की की जिला संगठन से रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर ही उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने महेश सोनी ओर चेतन यादव को नोटिस जारी किए है। इसमें लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्वारा नगर पालिक निगम उज्जैन के चुनाव में अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी के विरुत्र प्रचार-प्रसार कर पार्टी विरोधी कार्य किया है। आपका उक्त आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस संबंध में 7 दिवस के अंदर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना जवाब भेजने को कहा है। नोटिस में साफ लिखा है कि आपका जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें प्रदेश कांग्रेस पार्टी को उज्जैन, रतमला, इंदौर समेत कुछ जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में काम नहीं करने की शिकायतें मिली है। इस पर संगठन ने सभी जिलों के संगठन पदाधिकारियों से जानकारी मांगी है। शिकायतें सही पाए जाने पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें