फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस मंत्री बोले- भाजपा के पास चिकने चेहरे नहीं, एक हेमा मालिनी है तो उन्हें नचाती रहती है

Sun, 27 Jan 2019 06:03 PM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दुर्भाग्य है कि उनकी पार्टी में खुरदुरे चेहरे हैं। ऐसे चेहरे, जिनको लोग पसंद नहीं करते हैं। चिकने चेहरे उनके पास हैं ही नहीं।

विज्ञापन


         
सज्जन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के पास एक हेमा मालिनी हैं, उनको जगह-जगह शास्त्रीय नृत्य कराते रहते हैं और वोट कमाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि मानव तो ईश्वर प्रदत्त होता है। उन्होंने भाजपा महासचिव पर हमला बोलते हुए कहा कि अरे शर्म करो, ईश्वर ने प्रियंका गांधी को सुंदर बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के चेहरे से मानवता झलकती है, स्नेह झलकता है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल कर भाजपा और विजयवर्गीय अपनी गरिमा गिरा रहे हैं।  
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को प्रियंका गांधी की तुलना बॉलीवुड की करीना कपूर से कर दी थी और कहा था कि कांग्रेस चॉकलेटी चेहरों की बदौलत चुनाव जीतना चाह रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें