फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 1.5 घंटे 'हवा' में रहते हैं सीएम

Tue, 07 May 2013 03:22 PM IST
भोपाल / इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन में 1.5 घंटे की उड़ान भरते हैं। ये जानकारी आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में मिली है।
विज्ञापन


राज्य के विमानन निदेशालय ने बताया कि सन 2008 से 2012 तक शिवराज सिंह चौहान ने 3 हजार घंटों की उड़ान भरी। अगर इन उड़ानों का औसत निकाला जाए तो पता चलता है मुख्यमंत्री एक दिन में करीब 1.5 घंटा हवाई यात्रा में बिताते हैं।
विज्ञापन


इन 3 हजार घंटों की हवाई उड़ान का सफर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के एयरक्राफ्ट और चॉपर्स से तय किया है। अनुमान के मुताबिक मुख्यमंत्री की इन उड़ानों पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इस खर्चे में चार्टर प्लेन्स का किराया भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें