फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने तोड़ी चुप्पी, 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है' 

Thu, 11 Jun 2020 03:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कथित ऑडियो-वीडियो पर राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। वायरल ऑडियो मामले में कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर है। पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कांग्रेस के तमाम नेता अब भाजपा और सीएम शिवराज पर हमलावर हैं। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज का कथित वीडियो क्लिप वायरल, कमलनाथ सरकार गिराने की कर रहे बात

लगातार सियासी हमले के बीच अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऑडियो क्लिप पर जारी घमासान के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। 
विज्ञापन

 

क्या है वीडियो क्लिप में 
इस वीडियो में शिवराज सिंह कथित रूप से कह रहे हैं- केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए, नहीं तो ये बर्बाद कर देगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना क्या सरकार गिर सकती थी? दूसरा तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है कि धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने दिया है, जबकि सच यह है कि धोखा कांग्रेस ने दिया है। आप बताइए, अगर तुलसी विधायक नहीं बने तो क्या मैं सीएम रहूंगा, क्या प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी?  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के भाषण का कथित वीडियो क्लिप तेजी से वायरल होने के बाद उनपर सियासी हमले तेज हो गए। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें