फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सड़कों वाले बयान पर अब भी डटे हैं शिवराज

Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : SELF
विज्ञापन
 भले ही कुछ लोग मजाक बना रहे हों, मगर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इस बयान पर अब भी डटे हुए हैं कि मध्य प्रदेश की कई सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं। बीती रात राज्य के 62वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में शिवराज ने जनता के सामने जब अमेरिका की सड़कों के बारे में अपने बयान का जिक्र किया तो लोगों ने ठहाके लगाए।
विज्ञापन



गौरतलब है कि शिवराज ने पिछले सप्ताह अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा था कि वाशिंगटन डीसी से अच्छी सड़कें तो मध्य प्रदेश में हैं। इतना ही नहीं स्वदेश वापसी पर उन्होंने भोपाल और इंदौर को अमेरिकी शहरों से अधिक साफ सुथरा बताया था। यही बात शिवराज ने स्थापना दिवस समारोह में भी दोहराई और कहा कि मैं गलत नहीं बोल रहा हूं। हम अपने आपको पता नहीं क्यों, कम आंकते हैं।

पढ़ें- व्यापम घोटाला: सीएम शिवराज को क्लीनचिट, CBI ने दायर किया आरोपपत्र
विज्ञापन

हम कई मामलों में अमेरिका से आगे हैं: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ani
 मेरे बयान से कुछ लोगों को तकलीफ हुई। वे मजाक बना रहे हैं। लेकिन मैंने सच कहा। भोपाल की वीआईपी रोड देख लीजिये या इंदौर एयरपोर्ट की सड़क, ऐसी सड़कें कहीं नहीं हैं। मगर कुछ लोग इतने नकारात्मक होते हैं कि मेरी बात का मजाक बनाने के लिए पता नहीं कहां-कहां की सड़कों के फोटो निकाल लाए। भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके के गड्ढों वाली सड़क के फोटो दिखाए जाने लगे। शिवराज ने कहा कि इतनी नकारात्मकता ठीक नहीं है।

 हम वास्तव में कई मामलों में अमेरिका से आगे हैं। पर इसे हम स्वीकार नहीं करते। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग करते हुए मैंने अमेरिका में यह भी कहा कि हमारा राज्य टाइगर स्टेट है। इतने बाघ हैं कि कई बार उनसे शेक हैंड करने की नौबत आ जाती है। शिवराज ने इस मौके पर मौजूद लोगों से मोबाइल की लाइट ऑन करवाकर संकल्प दिलवाया कि सब मिलकर मध्य प्रदेश को दुनिया का नंबर वन राज्य बनाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें