MP: बताया गया कि जलज तिवारी नामक पटवारी को आरक्षक ने थप्पड़ मारा, जिसके बाद पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज करने की मांग की। पढे़ं मामला
निवाड़ी जिले के ओरछा में राम विवाह महोत्सव के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा पटवारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद जिलेभर के पटवारी विरोध में खड़े हो गए और कलमबंद हड़ताल की घोषणा कर दी।
बताया गया कि जलज तिवारी नामक पटवारी को आरक्षक ने थप्पड़ मारा, जिसके बाद पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज करने की मांग की। इस बीच पुलिस अधीक्षक पर आरोपी आरक्षक का पक्ष लेने के आरोप भी सामने आए। विरोधस्वरूप सभी पटवारी कामकाज छोड़ हड़ताल पर चले गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।