फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के निगरानी दल ने इंदौर में पकड़ी 50.90 लाख की नकदी

Wed, 07 Oct 2020 02:50 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
नगदी बरामद (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) ने बुधवार को संदिग्ध हालात में एक कार से ले जाई जा रही 50.90 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। चुनावी खर्च के लिहाज से संवेदनशील घोषित किए गए इस क्षेत्र में तीन नवंबर को उपचुनाव होना है।
विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निहित उपाध्याय ने बताया कि एसएसटी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में इंदौर-उज्जैन रोड पर एक कार की तलाशी के दौरान 50.90 लाख रुपये की नकदी संदिग्ध हालात में पकड़ी। यह रकम एक बैग में रखी गयी थी।



उन्होंने बताया कि कार में सवार व्यक्ति अपना नाम मोहन कुमार सोनी बता रहा है। उसका कहना है कि वह इटारसी का सर्राफा कारोबारी है और अपने व्यापार के सिलसिले में एक व्यक्ति को नकदी देने जा रहा था।
विज्ञापन


सीएसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के साथ ही आयकर विभाग को सांवेर विधानसभा क्षेत्र में नकदी पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है। नकदी ले जा रहे व्यक्ति से पूछताछ के साथ ही विस्तृत जांच जारी है।

इस बीच, प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने सांवेर को चुनावी खर्च के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। आगामी उप चुनाव के मद्देनजर इस क्षेत्र में नकदी और शराब का अवैध परिवहन और वितरण रोकने के लिए अलग-अलग दलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें