फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर वाली बरात: अलीराजपुर में जेसीबी पर चढ़कर आया दूल्हा, एंट्री ने बना दिया माहौल; देखें आप भी वीडियो

Fri, 27 Mar 2026 03:16 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर के उमराली गांव में एक अनोखी बरात चर्चा में है। जहां दूल्हा घोड़े की बजाय बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचा। डीजे पर नाचते बरातियों के बीच यह दृश्य वायरल हो गया, लोग वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
जेसीबी से आई बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम उमराली से एक अनोखी और चर्चित बारात सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां दूल्हा परंपराओं से हटकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घोड़े या लग्जरी कार की जगह बुलडोजर (JCB) पर सवार होकर निकला।

डीजे की धुन पर झूमते और नाचते बारातियों के बीच दूल्हे की यह एंट्री किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रही थी। जैसे ही यह अनोखी बारात उमराली गांव की सड़कों से गुजरी, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया।

विज्ञापन


पढे़ं: इंदौर से खाचरोद जा रही बरातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, इसलिए हुआ हादसा

बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए। इस अनोखी बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें