फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: सीधी की बेटी ने किया कमाल, 99.4% के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर अनन्या

Wed, 15 Apr 2026 08:32 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी की होनहार छात्रा अनन्या वर्मा ने 99.4% अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 497 अंक के साथ उनकी इस शानदार सफलता से जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
 
विज्ञापन
मेहनत रंग लाई, प्रदेश में तीसरे स्थान पर अनन्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिभा और परिश्रम का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सीधी जिले की होनहार छात्रा अनन्या वर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 497 अंक लाकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


अनन्या वर्तमान में सरस्वती स्कूल मडरिया में अध्ययनरत हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली अनन्या की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उनके पिता सीधी शहर में पेटी-बक्सा, कलर और अलमारी का व्यवसाय करते हैं। परिवार का माहौल हमेशा शिक्षा के प्रति सकारात्मक रहा है, जिसका असर बच्चों की उपलब्धियों में साफ दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: Indore News: 10वीं और 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा, सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पछाड़ा
विज्ञापन


अनन्या के पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में अनन्या सबसे छोटी हैं। बड़ा बेटा बीटेक कर गोल्ड मेडलिस्ट है, जबकि दूसरी बेटी ने एमएससी में जिले में टॉप किया था। अब अनन्या ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर परिवार की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

अनन्या का सपना आगे चलकर एक सफल इंजीनियर बनना है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को देती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह और सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी खुशी जताई। दोनों अधिकारियों ने अनन्या को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें