फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वे वोट देंगे, नहीं देंगे... यह सब छोड़ दो, अल्पसंख्यकों को लेकर यह बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा

Mon, 18 Mar 2024 09:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ लेवल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही बूथ लेवल पर पार्टी को और मजबूत कैसे बनाया जाए यह भी बताया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ाकर पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताया है। ऐसे में वे प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे करते हुए बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं।  

विज्ञापन


रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ लेवल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही बूथ लेवल पर पार्टी को और मजबूत कैसे बनाया जाए यह भी बताया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ के 2232 बूथ पर हमें तैयारी करना है। अल्पसंख्यकों को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि वे वोट देंगे, नही देंगे, यह सब छोड़ दो। 

पीएम मोदी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। किसी का विश्वास लेने में कुछ नहीं जाता है, क्योंकि शासन की हर एक योजना का लाभ उसे भी मिल रहा है। ट्रिपल तलाक पर कानून बना तो बहनों का जीवन बदल गया है। उनका नरकीय जीवन स्वर्गीय में तब्दील हो गया है। वो महिलाएं कहती हैं कि हमें इतना सम्मान अगर किसी ने दिलाया है तो पीएम मोदी ने ही दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें