फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motihari News: पीआरएस से योजना में पाई गई गड़बड़ी पर एक्शन, डीडीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 27 Jun 2024 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: पीआरएस से योजना में पाई गई गड़बड़ी को लेकर डीडीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। पूरा मामला घोड़ासहन प्रखंड के विजयी पंचायत में पईन उड़ाही की योजना में जेसीबी से कार्य होने की शिकायत को लेकर है। 
 
विज्ञापन
पीआरएस से योजना में पाई गई गड़बड़ी पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में डीडीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन पीओ एवं विजयी पंचायत के पीआरएस से योजना में पाई गई गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि घोड़ासहन प्रखंड के विजयी पंचायत में पईन उड़ाही की योजना में जेसीबी से कार्य होने की शिकायत मिली थी। जिसमें जांच उपरांत मामला सत्य पाया गया।

विज्ञापन


पीओ द्वारा दिया गया प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं था। जो मनरेगा योजना के नियमानुकूल नहीं है। उक्त योजना में 3,58,836 रुपये का व्यय अकुशल श्रम मद में हुआ है। योजना की समीक्षा में पाया गया कि योजना कोड 0513013/आई सी/ 20433291 योजना विजयी ग्राम में अख्तर हुसैन अंसारी के खेत से पश्चिम जाने वाली पईन उड़ाही का कार्य है, जिसका एजेंसी पंचायत समिति है।

डीडीसी ने स्वयं योजना की जांच की व पीओ को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर योजना में व्यय की गई राशि 3,58,836 रुपए एक सप्ताह के अंदर में जमा करावाएं, साथ ही स्पष्टीकरण की भी मांग की गयी है। वहीं दूसरी और विजयी पंचायत के वार्ड न चार में चकरदाहा पर गरहा उड़ाही कार्य में मिली गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की गई है। योजना संख्या 0513013010/ डबल्यू सी /20643189 में चकरदाहा पर गरहा उड़ाही कार्य में एनएमएमएस के मध्यम से उन्नीस जून को योजना में कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति रैंडम जांच की गई।
विज्ञापन


जहां पाया गया कि इस योजना में तीन मास्टर रोल क्रमश 2881,2882 एवं 2883 में कुल चौबीस मजदूर दर्ज है। अपलोड फोटो में दो मास्टर रोल 2881 एवं 2883 में एक फोटो को उपलोड किया गया है। दोनों फोटो वास्तविक न होकर फोटो से फोटो लेकर अपलोड किया गया है। जबकि मास्टर रोल 2882 में दूसरा फोटो अपलोडेड है। अपलोडेड सभी फोटो पीआरएस द्वारा लिया गया है, जो काफी गंभीर मामला है। डीडीसी ने पीआरएस जगत नारायण को दो दिन के अंदर में स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कार्य में अनियमयिता बरतने के आरोप में सेवा समाप्ति की बात कही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें