फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा मोबाइल फोन खरीदने पर मां ने लगाई डांट, बेटी ने की खुदकुशी

Tue, 16 Apr 2019 01:30 PM IST
आसिम खान भाषा, सिवनी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिले के बरघाट थाना अंतर्गत उमरवाड़ा गांव में मजदूरी के रूपयों से महंगा मोबाइल फोन खरीदने पर मां के कथित तौर पर डांटने से नाराज एक 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरघाट थाने के उप निरीक्षक संतोष धुर्वे ने मंगलवार को बताया कि कौशल्या पन्द्रे (18) ने सोमवार सुबह उस वक्त फांसी लगा ली जब वह घर में अकेली थी। उसके छोटे भाई ने बहन का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मां रामकली ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ दिन पहले रामटेक से मजदूरी कर कौशल्या घर लौटकर आई थी। 

मजदूरी के रुपयों से कौशल्या ने एक नया मोबाइल भी खरीद लिया था। इस पर मां ने उसे यह कहकर डांटा था कि कुछ कर्ज चुकाना है, तुझे अभी मोबाइल नहीं खरीदना था। एक रात पहले इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें