फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को छोड़ भागी मां: अशोकनगर में 4 दिन की बच्ची की मां लापता, ऑपरेशन से हुई थी बच्ची

Mon, 20 Dec 2021 06:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल में 4 दिन की बच्ची की मां हॉस्पिटल से ही गायब हो गई। अब पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। चार दिन पहले उसने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। 
 
विज्ञापन
अशोकनगर में 4 दिन की नवजात को छोड़कर भाग गई उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर जिला अस्पताल में 4 दिन की बच्ची की मां गायब हो गई। महिला की देखभाल के लिए पति और मां भी मौजूद थे, पर उन्हें काम पर भेजकर महिला लापता हो गई। अब पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मामला अशोकनगर जिला अस्पताल का है। मुंगावली में रहने वाली विशाखा रजक ने चार दिन पहले ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था। स्वास्थ्य लाभ ले रही थी कि सोमवार सुबह उसने मां से गर्म पानी लाने को कहा। पति से कहा कि चक्कर आ रहे हैं, भभूत ला दो। बच्ची को पानी की बोतल लाने भेज दिया। जब सब लोग अपने-अपने काम पर चले गए तो महिला नवजात को बिस्तर पर छोड़कर भाग गई। महिला की मां गर्म पानी लेकर लौटी तो बेटी नहीं दिखी। पलंग पर नवजात अकेली पड़ी थी। अन्य महिलाओं ने बताया कि उसकी बेटी बाहर गई है। यह सुनते ही उसने दामाद को फोन लगाया। अन्य परिजन भी आए और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों की तलाश की। सिविल सर्जन डीके भार्गव ने बताया कि परिवार आया था। अस्पताल परिसर में महिला नहीं मिली है। पुलिस को जानकारी देने को कहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें