फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश! प्रेमी से सोते हुए पति को मरवाया, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Mon, 09 Mar 2026 10:51 PM IST
मौरेना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के सिंहोनिया में युवक लवकुश माहौर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पत्नी ने प्रेमी विक्रम परमार के साथ मिलकर साजिश रची थी। प्रेमी ने घर में घुसकर सोते समय गोली मार दी। मोबाइल चैट और सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के सिंहोनिया कस्बे में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरम्यानी रात पत्नी के साथ कमरे में सो रहे युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। अब जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात की साजिश खुद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिंहोनिया निवासी लवकुश माहौर गुजरात के सूरत में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। रात करीब 3 बजे पड़ोसी विक्रम परमार घर में घुसा और सो रहे लवकुश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी विक्रम मौके से फरार हो गया, जबकि मृतक की पत्नी राखी ने पूरे मामले को आत्महत्या बताकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ और जांच में सारा राज खुल गया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA
विज्ञापन


सामने आया कि पत्नी राखी और पड़ोसी विक्रम के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने मिलकर लवकुश को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। सिंहोनिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी राखी और उसके प्रेमी विक्रम परमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पूरे इलाके में घटना को लेकर सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को आरोपी विक्रम परमार अपने घर में सोता हुआ मिला। इस वजह से शुरुआत में उस पर ज्यादा शक नहीं किया गया, लेकिन मृतक की बहन लगातार विक्रम का नाम ले रही थी। इसके बाद पुलिस ने जब विक्रम का मोबाइल चेक किया तो उसमें मृतक की पत्नी खुशी माहौर के साथ उसकी वॉट्सऐप चैट मिली।इस चैट में खुशी उसे रात में अपने कमरे में बुलाती थी। इसके अलावा दोनों की कुछ सेल्फी भी मिलीं, जिनसे उनके बीच नजदीकी संबंध होने के संकेत मिले। यह चैट एक महीने पुरानी बताई जा रही है। इसी चैट और दोनों की सेल्फी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और विक्रम को राउंडअप किया।  

आरोपी पत्नी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें