फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चलीं गोलियां, फायरिंग का वीडियो वायरल

Thu, 05 Jan 2023 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना शहर स्थित अम्बाह बायपास रोड पर द्वारिका धाम कॉलोनी के नाम से नई कॉलोनी बसाई जा रही है। इसकी जमीन को लेकर हरीश परमार और सचिन सिकरवार नामक प्रॉपर्टी डीलरों के बीच विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। 
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक बार फिर दो पक्षों में गोलीबारी होने की जानकारी सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर दो प्रॉपर्टी ब्रोकर आमने-सामने हो गए। विवाद में जमकर गोलियां चलाई गईं, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित द्वारिका धाम कॉलोनी का है। पुलिस ने बताया कि मुरैना शहर स्थित अम्बाह बायपास रोड पर द्वारिका धाम कॉलोनी के नाम से नई कॉलोनी बसाई जा रही है। यहां पर हरीश परमार अपने पार्टनरों के साथ प्लाटिंग कर रहे हैं। आज हरीश परमार अपने साथियों के साथ द्वारिका धाम कॉलोनी में बैठा हुआ था, तभी प्रॉपर्टी डीलर सचिन सिकरवार वहां पर अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंच गया। उसने आते ही हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में हरीश परमार और उसके साथियों ने भी क्रॉस फायरिंग कर दी। बताते हैं कि दोनों ओर से करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद सचिन अपने साथियों को लेकर वहां से चला गया।

फायरिंग का पूरा घटनाक्रम वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गोलीबारी बंद होते ही हरीश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से खाली राउंड के खोखे बरामद किए। दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलरों के बीच प्लाटिंग की जमीन का विवाद है। इसी विवाद के चलते 4 दिन पहले कोतवाली थाने में दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद क्रोस मामला दर्ज कर लिया है। राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें