फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: भाजपा नेता के बंद मकान से 45 हजार नकद समेत 4 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 10:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश करीब 4 लाख रुपये का सामान, 45 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक सवार संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की कृष्णा बिहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने भाजपा के प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक और अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह तोमर के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर करीब 4 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी करके ले गए। चोरी गए सामान में 45 हजार रुपये नकद सहित सोने और चांदी के कई बहुमूल्य जेवर शामिल हैं। चोरी की यह पूरी वारदात 16 अक्तूबर की रात को अंजाम दी गई।

विज्ञापन


ताले तोड़कर बक्से से उड़ाए जेवर
वारदात के समय लोकेंद्र सिंह तोमर के माता-पिता किसी आवश्यक काम से गांव गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद न होने के कारण सूना मकान देखकर चोरों ने मुख्य दरवाजों के ताले तोड़ दिए और भीतर दाखिल हो गए। बदमाशों ने पूरे घर के सामान को खंगाला और कमरे में रखे लोहे के बक्से को तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे 45 हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, सोने की अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी पायल लेकर मौके से फरार हो गए। परिजनों के गांव से वापस लौटने पर टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर इस चोरी का पता चला।

ये भी पढ़ें: शहडोल: देवलोंद थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार की गाड़ी में टक्कर मारने वाले चालक-मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश
स्टेशन रोड थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि कृष्णा बिहार कॉलोनी में चोरी की यह घटना हुई है। परिजनों के गांव से लौटने के पश्चात इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की टीम अब आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है। जांच प्रक्रिया के दौरान फुटेज में बाइक पर जाते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उन संदिग्धों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें