फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: छत के रास्ते घर में घुसे तीन बदमाश, अकेली महिला को दबोचकर की हैवानियत

Sun, 01 Dec 2024 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

ध्य प्रदेश के पोरसा में शादी समारोह के दौरान घर में अकेली रह रही 23 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी छत के रास्ते घर में घुसे और महिला के साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
महिला से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोरसा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे, महिला को अकेला पाकर तीन लोगों ने घर में घुसकर घिनौना काम किया। देर रात महिला का ससुर घर आया तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की फरियाद पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला के स्वजन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 23 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इसी बीच तीनों आरोपी छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही महिला को मुंह दबोच लिया। इसके बाद तीनों ने ही महिला के साथ हैवानियत की।

महिला का ससुर देर रात को शादी से आया तो तीनों ही घर से भाग गए। इसके बाद गुरुवार को महिला अपने स्वजन के साथ पोरसा थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने आरोपित रामप्रताप चौहान, भोलू तोमर और पवन तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें