फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: चंबल में परीक्षा में खुलेआम नकल, किताब खोलकर बैठते हैं विद्यार्थी, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

Fri, 12 Apr 2024 09:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना

सार

चंबल इलाके में अब परीक्षा में खुल्लम खुल्ला नकल होने का मामला सामने आया है। परीक्षा हॉल में बच्चे किताब लेकर बैठते हैं और देखकर पर्चा हल करते हैं। कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। इसका वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मुरैना में खुलेआम नकल का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवाजी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल होना जिले में आम बात हो गई है। यहां नकल परीक्षार्थी खुल्लम खुल्ला करते और जिनकी परीक्षाओं में ड्यूटी लगी हुई है वह भी इनको संरक्षण दिए हुए हैं। बात अधिकारियों की करें तो कॉलेज संचालक अपने मन माफिक एग्जाम सेंटर फिक्स करते हैं और नकल कराते हैं। वहीं विद्यार्थी भी इस काम में पीछे नहीं हटते। जमकर नकल करते हैं। बता दें कि परीक्षार्थी अपनी 20 प्रश्न गाइड लेकर जाते हैं और उसी में से नकल करते हैं। इससे पहले भी कई बार वीडियो सामने आए हैं, लेकिन प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं करता है। जब वीडियो वायरल हो जाते हैं तो प्रशासन भी जाग उठता है।
विज्ञापन


यह वायरल वीडियो शिवम कॉलेज पोरसा के परीक्षा सेंटर का बताया जा रहा है, जिसमें यह नकल चल रही है। इससे पहले भी कई नकल के वीडियो सामने आए हैं। इसके साथ ही जीवाजी विश्वविद्यालय की चेकिंग टीम पर सवाल खड़े होते हैं। 

कैसे करते हैं नकल
बता दें कि छात्र अपने साथ 20 प्रश्न की गाइड लेकर आते हैं। इन परीक्षार्थियों को 20 प्रश्न अंदर ले जाने से कोई रोकता नहीं है। सारा सिस्टम पहले से ही कॉलेज संचालक द्वारा सेट कर लिया जाता है। जब अंदर परीक्षार्थी गाइड लेकर चले जाते हैं तो वे जिन लोगों की ड्यूटी नकल रोकने के लिए लगाई गई है उनके सामने ही नकल करते हैं।
विज्ञापन


क्या है परीक्षा का समय
यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलती है और परीक्षार्थी ड्यूटी स्टाफ से सामने ही नकल करते हैं। इस पूरे मामले में पूरा सिस्टम लिप्त दिखाई देता है। मुरैना एडीएम ने कहा कि इस संबंध में मुझे शिकायत प्राप्त हुई है और मेरे ख्याल से बीए बीएससी की परीक्षाएं हो रही हैं। वायरल वीडियो मैंने भी देखा है। संभव है ऐसा हो रहा होगा। हम और अधिक जानकारी लेकर आपको शेयर करेंगे। इसमें जिला प्रशासन मॉनिटरिंग करेगा, इसमें जो भी जानकारी है हम दूसरे प्रशासनिक अधिकारी से शेयर करेंगे और जरूरत पड़ी में तो मैं खुद भी वहां जाऊंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें