फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena Crime: आठ साल की मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म, दुकान में दिया घटना को अंजाम, आरोपी फरार

Mon, 25 Nov 2024 04:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक आठ साल की मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुकान में बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बिस्किट लेने के लिए गई आठ साल की मूकबधिर बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म कर दिया। घर पर बच्ची की हालत खराब हुई, तब दुष्कर्म के बारे में पता चला।बताया जाता है कि दुकानदार रन सिंह की शादी नहीं हुई है। गांव में ही दुकान चलाता है। उसने बच्ची से मारपीट की और दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को इशारों में मारपीट करने की बात कही और हाथ पकड़कर दुकान पर ले गई। मां बच्ची की मारपीट करने की शिकायत कर वापस आ गई, लेकिन बच्ची फिर भी रोते जा रही थी। देखा तो बच्ची को खून निकल रहा था, तब पूरा मामला सामने आया। इसके बाद मां बच्ची को लेकर नगरा थाने पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित दुकानदार फरार है।

बागचीनी थाना क्षेत्र के गुलखेड़ा रोड पर अपने माता पिता के साथ बाइक पर जा रही आठ साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग जांच के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, टेलरी पहाड़गढ़ गांव निवासी दिलीप गिरी अपनी पत्नी संतोषी व बेटी रिया उम्र आठ साल को लेकर बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें