फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: भल्ला खाते ही बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग से एक दर्जन बच्चों को उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत

Sun, 28 May 2023 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के एक गांव में चाट वाला भल्ला बेचने के लिए आया था। उसे खाते ही बच्चे बीमार हो गए। गांव में करीब एक दर्जन बच्चों ने उससे भल्ला खरीदकर खाया था। सभी को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। 
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दर्जन से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। चाट वाले से भल्ला खाते ही बच्चों को पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त होने लगे। परिजनों ने तत्काल उनको अस्पताल में भर्ती कराया ।यहां से कुछ बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में करीब एक दर्जन बच्चों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला कैलारस तहसील के कोडेरा गांव का है। शनिवार को गांव में एक चाट वाला भल्ला बेचने के लिए आया था। उसे खाते ही बच्चे बीमार हो गए। गांव में करीब एक दर्जन बच्चों ने उससे भल्ला खरीदकर खाया था। भल्ला बेचने के बाद वह चला गया। उसके जाने के करीब एक घंटे बाद बच्चों को पेट मे दर्द होने लगा। इसके कुछ देर बाद उनको उल्टी-दस्त होने लगे। 

परिजन तत्काल उनको कैलारस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान कुछ बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उनको जिला अस्पताल मुरैना के लिए रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार होना बताया जा रहा है। बीमार बच्चों के नाम रिया जाटव (11), मोहित जाटव (8), मोनिका कुशवाह (2), लवली जाटव (19), सेंकी कुशवाह (11), नैना (4) तथा रवीना कुशवाह (25) सभी निवासी कोडेरा गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें