फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे बदमाश, दंपती को कट्टा दिखाकर बनाया बंधक और लूट लिया लाखों का माल

Thu, 30 Apr 2026 04:36 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के पोरसा क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाकर करीब चार लाख नकद, गहने व सामान लूट लिया। घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकाबंदी की है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस पहुंची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के पोरसा जनपद क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े भी बड़ी वारदातों को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे। नेशनल हाईवे क्रमांक-44 के पास स्थित ग्राम रामचंद्र का पुरा में देर रात एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी माता प्रसाद अपनी पत्नी के साथ घर पर आराम कर रहे थे, तभी करीब 8 से 10 हथियारबंद बदमाश दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने आते ही दंपती को अपनी गिरफ्त में ले लिया। दो बदमाशों ने माता प्रसाद और उनकी पत्नी के सीने पर कट्टा तान दिया, जबकि अन्य ने घर के अंदर तलाशी शुरू कर दी। बदमाशों ने दंपती के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उन्हें पूरी तरह असहाय बना दिया, जिससे वे किसी भी तरह की मदद के लिए आवाज तक नहीं उठा सके।

ये भी पढ़ें- धार सड़क हादसा: गांव-गांव उठीं अर्थियां, कहीं एक ही चिता पर जले आठ शव, किसी का उजड़ गया सुहाग; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पीड़ित माता प्रसाद ने बताया कि बदमाश बेहद संगठित तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने एक-दूसरे को नाम लेकर बुलाया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को इलाके की पूरी जानकारी थी और संभवतः वे पहले से ही घर और परिवार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। बदमाशों ने घर में रखे करीब चार लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, तीन कैमरे और अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब दंपती किसी तरह खुद को मुक्त कर पाए, तब उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना स्थल थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में इतनी बड़ी वारदात का होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है और वे रात के समय विशेष सतर्कता बरतने को मजबूर हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें