फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चंबल में डेंगू की मार, मुरैना के एक गांव में 500 से अधिक लोग बीमार, बच्चे-बुजुर्ग सभी चपेट में

Sat, 07 Oct 2023 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में डेंगू तेजी से फैल रहा है। मुरैना के ही एक गांव में 500 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। गांव की करीब आधी आबादी डेंगू से पीड़ित है।
विज्ञापन
मुरैना के गांव में डेंगू की मार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव गुल्लखेरा में डेंगू बुखार ने ग्रामीणों के हाल बेहाल कर दिए हैं। गांव गुल्लखेरा में 500 से अधिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीण कहते हैं कि परिवार का एक सदस्य बीमारी का इलाज करने अस्पताल जाता है। लौटता है तब तक दूसरा बीमार हो जाता है। गांव की करीब आधी आबादी डेंगू से पीड़ित है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि इस बीमारी के कारण पहले हाथ-पैरों में दर्द होता है। फिर ठंड लगती है और बुखार आता है। बुखार की दवाई लेते हैं तो भी आराम नहीं मिल रहा है। दूसरे दिन प्लेटलेट्स कम हो जाती है। कमजोरी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव का दौरा नहीं किया है। प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रह है। सीएमएचओ राकेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही हम टीम भेज रहे हैं। वहां कैंप लगाकर मरीजों का जल्द से जल्द इलाज किया जाएगा। 

50 साल में नहीं देखी ऐसी बीमारी
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 साल में ऐसी कोई बीमारी गांव में नहीं फैली है। गुल्लखेरा गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब बीमार हैं। फसल की कटाई का समय चल रहा है। खरीफ की फसल खेतों में खड़ी है। बीमारी की वजह से फसलों की कटाई भी नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें