फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: कैंसर से पीड़ित आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में शोक; परिजन बेसुध

Mon, 15 Jun 2026 06:31 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक राजेश वर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरक्षक का शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक राजेश वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आरक्षक राजेश वर्मा मुरैना ट्रैफिक थाने में पदस्थ थे। रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रविकांत शुक्ला ने बताया कि राजेश वर्मा पिछले करीब आठ माह से गले के कैंसर से पीड़ित थे और उपचार के लिए अवकाश पर चल रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज जारी था।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि गंभीर बीमारी और उससे उत्पन्न मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पढ़ें: चीखती रही चिल्लाती रही तीन साल की माही: आवारा कुत्ते ने नोच डाला चेहरा; 55 टांके लगे; जा सकती है आंख की रोशनी

आरक्षक राजेश वर्मा अपने परिवार के साथ गणेशपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पति को फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी और तत्काल कोतवाली पुलिस को बुलाया।

एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राजेश वर्मा कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रारंभिक तौर पर बीमारी के कारण मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। विभाग की ओर से अंतिम संस्कार के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है। अन्य विभागीय कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

मृतक आरक्षक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। परिवार के मुखिया के निधन से घर में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें