फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: मटर व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट, अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर 50 हजार लूटे

Wed, 14 Jan 2026 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

NH-44 पर केएस चौराहे के पास एक वैन में सवार बदमाशों ने मटर से भरी गाड़ी लेकर जा रहे पीड़ित को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से करीब 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-44 पर केएस चौराहे का है, जहां मटर व्यापारी के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घायल युवक की पहचान योगेश पुत्र डिलेवर कुशवाह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पीड़ित योगेश ने बताया कि वह मटर से भरी गाड़ी लेकर बागचीनी चौखटा से खैरागढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल के नीचे हाईवे पर केएस चौराहे के पास एक वैन में सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। गाड़ी रुकते ही सभी आरोपी नीचे उतरे और लाठी-डंडों से योगेश पर बेरहमी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने योगेश की जेब में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए वैन की नंबर प्लेट को मिट्टी से ढंककर आए थे।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: कांग्रेस विधायक बरैया का विवादित बयान, SC-ST प्रतिनिधियों की हालत मुंह पर पट्टी बंधे कुत्ते जैसी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें