फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़, 60 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर व अजय हुआ घायल

Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुरैना

सार

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 60 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से कल्ली गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का एक्शन, 60 हजार का इनामी डकैत व उसका साथी हुआ गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश और राजस्थान में आतंक का पर्याय बने 60 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और डकैतों के बीच बानमोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके के जंगलों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान कल्ली गुर्जर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी अजय को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को डकैत कल्ली गुर्जर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बानमोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को सामने देखकर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान कल्ली गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

कल्ली पर गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज
बताया जा रहा है कि कल्ली गुर्जर पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। उस पर मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं। दोनों राज्यों की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 60 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एसआईआर पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला: खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को अस्थिर करने की कोशिश

पुलिस उसके साथी से पूछताछ कर रही
गिरफ्तारी के बाद घायल डकैत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उसके साथी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हाल के दिनों में किन वारदातों को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय डकैत गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें