फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर: 17 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो सगे भाइयों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया फैसला

Wed, 04 Nov 2026 07:00 PM IST
धौलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर की अदालत ने करीब 17 साल पुराने हत्या के मामले में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के सगे भाइयों लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
धौलपुर में 17 साल पुराने हत्या मामले का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 17 साल पुराने हत्या के एक मामले में धौलपुर के विशिष्ट न्यायालय (डकैती प्रभावित क्षेत्र) ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो सगे भाइयों लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर की थी हत्या

विज्ञापन

विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना 22 अगस्त 2010 की रात की है। लाल सिंह गुर्जर, पान सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर पुत्र शिवचरण गुर्जर निवासी विभूतिपुर हथियारों से लैस होकर पड़ोसी गांव कुदिन्ना पहुंचे थे। यहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने संतोष नामक युवक को अपने साथ ले लिया। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं: मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की

घटना के बाद मृतक संतोष के चाचा भूरा ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। करीब 17 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। इन सभी तथ्यों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के सगे भाई हैं दोनों दोषी

विज्ञापन

हत्या के इस मामले में सजा पाने वाले लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के सगे भाई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जगन गुर्जर की अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। वहीं, जगन गुर्जर का एक अन्य भाई पप्पू गुर्जर दौसा जिला कारागार में बंद बताया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें