फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: कैलारस सब्जी मंडी में लगी आग से दो दर्जन से अधिक दुकानें खाक, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 19 Feb 2022 01:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले की कैलारस मंडी में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो दर्जन से ज्यादा दुकानें जल गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
मुरैना जिले की कैलारस मंडी में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलारस मंडी में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो दर्जन से ज्यादा दुकानें जल गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मुरैना के कैलारस कस्बे की है। सब्जी मण्डी में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने दो दर्जन से अधिक दुकानों के अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। आग लगने के बाद कस्बे के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई वही तुरंत आग की जानकारी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

आग पर काबू पाने में 4 दमकलों का उपयोग किया गया। जिसके चलते आग पर काबू पाया गया। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। आग पर काबू पाने के लिए गेल इंडिया व नगर परिषद कैलारस की फायर बिग्रेड का उपयोग किया गया है। माना जा रहा है लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें