फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के 4 डाकुओं को उम्र कैद, 5 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Fri, 22 Apr 2022 09:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के 5 साल पुराने केस में गुड्डा गुर्जर और उसकी गैंग के 4 सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के केस में डकैत गुड्डा भी शामिल है। फिलहाल वह फरार है।
विज्ञापन
डकैत गुड्डा गुर्जर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल अंचल के कुख्यात इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग के चार डाकुओं को जिला एवं सत्र न्यायालय मुरैना ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 5 साल पुराने हत्या के मामले में गुरुवार को यह सजा सुनाई। हत्या के मामले में डकैत गुड्डा गुर्जर भी शामिल हैं, लेकिन वह अब तक फरार चल रहा है। न्यायालय के अपर लोक अभियोजक रामवीर सिंह राजपूत ने बताया कि जिन चार अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है उनमें तीन सगे भाई हैं।
विज्ञापन


किस मामले में सुनाई गई है सजा
कोर्ट ने चारों दोषियों को 4 अक्टूबर 2017 की घटना के लिए उम्र कैद की सजा सुनाई है। दरअसल बानमोर के पहाड़ी गांव के जखौदा गांव निवासी जितेन्द्र सिंह गुर्जर अपने भाई बंटी गुर्जर के साथ खिरकाई में गाय-भैंसे चराने गया था। उसी वक्त गुड्डा गुर्जर व उसके साथियों केशव सिंह गुर्जर निवासी जड़ेरुआ गांव, विजय सिंह व भारत सिंह तीनों सगे भाई व बल्ली गुर्जर निवासी पहाड़ी गांव ने जितेन्द्र व बंटी को जंगल में घेर लिया तथा उनकी मारपीट की थी। जब वे दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चारों आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा से दण्डित किया है। इस मामले में गुड्डा गुर्जर फरार चल रहा है।

एमपी-राजस्थान पुलिस कर रही तलाश
डकैत गुड्डा गुर्जर की मुरैना पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है। मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान पुलिस भी गुड्डा गुर्जर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें