फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महापौर चुनाव हारने के बाद भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कलेक्टर-एसपी को बताया गुंडा, जानिए पूरा मामला

Sat, 13 Aug 2022 10:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

भाजपा विधायक ने महापौर की हार के लिए जिला कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार ठहराया है। नगरीय निकाय चुनाव में जनता का पूरा समर्थन मिला था।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक कमलेश जाटव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में भाजपा पार्टी और संगठन के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। महापौर सीट हारने के बाद किसी भाजपा नेता ने अपना मुंह खोला है। अम्बाह भाजपा विधायक ने हार के लिए कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें गुंडा तक कह दिया है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि यह विधायक की व्यक्तिगत नाराजगी है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें कोई शिकायत थी, तो पार्टी प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखनी चाहिए। अम्बाह विधायक के बयान के बाद पार्टी के अंदर टकराव की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अम्बाह से बीजेपी विधायक कमलेश जाटव ने बयान जारी करते हुए मुरैना महापौर की हार के लिए जिला कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार ठहराया है। विधायक का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता का पूरा समर्थन मिला था, लेकिन कलेक्टर-एसपी के सपोर्ट नहीं करने की वजह से महापौर का चुनाव हार गए। मुरैना कलेक्टर-एसपी कांग्रेसी मानसिकता रखने वाले है। उन्होंने चुनाव के दौरान गुंडा-गर्दी करते हुए भाजपा को को चुनाव हरवा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मोडिया के मध्यम से पार्टी आलाकमान से भी की है। विधायक के इस बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता का कहना है कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह से सार्वजनिक तरीके से बयानबाजी करना गलत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें