फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर में नाबालिग से गैंगरेप: जंगल में लकड़ियां लेने गई थी आदिवासी किशोरी, 3 युवकों ने अगवा कर किया दुष्कर्म

Sat, 19 Mar 2022 04:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर में एक नाबालिग आदिवासी युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी गांव के कुछ लोगों के साथ जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी, जहां 3 युवकों ने उसे अगवा किया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
श्योपुर में नाबालिग से गैंगरेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग कुछ ग्रामीणों के साथ लकड़ियां बीनने गई थी, इसी दौरान तीन युवक उसे जंगल में ले गए    और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

 
मामला श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के काली तलाई गांव का है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त किशोरी जंगल में लकड़ियां इकट्ठी कर रही थी उस दौरान इसे अकेला पाकर तीनों आरोपी उसका मुंह बंद कर उसे जंगल की तरफ ले गए। आरोपियों ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। हादसे के बाद पीड़िता जंगल से भाग रही थी, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और उसके परिजनों को सूचना दी।  

नाबालिग ने परिजनों को पूछताछ में अपने साथ दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया। नाबालिग तीनों आरोपियों को पहचानती थी। परिजनों ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ धारा 376, एससीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी शहबाज खान, मोशिन खान और रियाज खान फिलहाल फरार है, पुलिस आरोपियों की तेजी से तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


नाबालिग के साथ हुई घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, मामले पर एसडीओपी का कहना है कि नाबालिग आदिवासी लड़की ने थाना देहात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें