फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में गेहूं चोरी के शक में नाबालिग को पीटा: सोशल मीडिया में पिटाई का वीडियो वायरल, 6 लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 12:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना में एक नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। पुलिस ने मारपीट में शामिल 6 आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुना में नाबालिग से मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना में एक नाबालिग लड़के को गेहूं चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लोगों ने समूह बनाकर नाबालिग को बांधकर बेरहमी से पीटा, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने घटना में शामिल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और रविवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर  चंदेरी गांव निवासी शिवराज भील और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें