फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मौसम विभाग ने चेताया, आसमान साफ होने से बढ़ेगी सर्दी, जानें अगले पांच दिन कैसी रहेगी ठंड

Thu, 14 Dec 2023 01:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मौसम विभाग के अनुसार अन्य जगह की तुलना में पिछले दिन छिंदवाड़ा में ठंड का असर काफी अधिक रहा। अगले पांच दिन में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बढ़ा ठंड का असर, खेतों में जमीं ओस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। ऐसे में लगातार ठंड पड़ने लगी है। लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। ऐसे में अब ठंड का असर भी बढ़ेगा। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और सर्द होने वाले हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि पांच दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचेगा। साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा। लोगों को ठंड और कंपकंपाने वाली है। गौरतलब है कि जिले में नवंबर के बाद दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में भी मावठे की बारिश हुई है। जिससे जमीन में नमी बनी हुई है। ऐसे में लोगों को दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है।

सबसे ठंडा रहा तामिया
बता दें कि सबसे ठंडा क्षेत्र तामिया रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय में भी यहां लोगों को काफी ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में यहां तापमान और लुढ़कने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें