फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक, वन मंत्री ने दी राज्यवासियों को बधाई

Tue, 22 Dec 2020 03:33 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने देश में तेंदुओं की संख्या के मामले में प्रदेश के पहला स्थान हासिल करने पर मंगलवार को राज्यवासियों और वन विभाग के कर्मियों को बधाई दी। शाह ने अपने संदेश में कहा, प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। जैव-विविधता को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में तेंदुओं की संख्या की स्थिति रिपोर्ट-2018 दिल्ली में जारी की। इसमें मध्यप्रदेश में 3,421 तेंदुए होने के कारण उसे देश में पहला स्थान मिला है। देश-भर में तेंदुओं की संख्या 12,852 हो गई है। पूरे भारत में एक चौथाई से अधिक तेंदुए मध्यप्रदेश में हैं।


गौरतलब है कि 31 जुलाई 2019 को जारी हुई राष्ट्रीय बाघ आकलन रिपोर्ट-2018 के अनुसार, 526 बाघों के साथ मध्यप्रदेश ने प्रतिष्ठित ‘टाइगर स्टेट’ का अपना खोया हुआ दर्जा आठ साल बाद कर्नाटक से फिर से हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें