फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: प्राचीन मंदिर को करवाया अतिक्रमण मुक्त, तीन दिनों से लगातार की जा रही कार्रवाई

Mon, 20 Jan 2025 10:49 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले के सीतामऊ में प्रशासन ने तीन दिन के अतिक्रमण विरोधी अभियान में करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई। प्राचीन भोलेनाथ मंदिर का रास्ता साफ किया गया और बाउंड्री वॉल बनाई गई। जनता ने अभियान की सराहना की, वहीं मंदसौर में भी अतिक्रमण हटाने की मांग तेज हो रही है।
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर के बाहर जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के सीतामऊ में पिछले तीन दिनों से प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। राजस्व पुलिस और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस अभियान में प्रशासन करोड़ों रुपये की भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवा चुका है।

विज्ञापन


सोमवार को तीसरे दिन प्रशासन ने अपने अभियान की शुरुआत आदर्श होटल के पीछे स्थित प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर से की, जहां भगवान तो थे लेकिन उनके वहां जाने का कोई रास्ता नहीं था। मंदिर का जो परिसर था, उसको शौचालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। वर्षों पुराने इस प्राचीन मंदिर से कई लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं ने भगवान को भी अपना शिकार बना लिया था। स्थानीय लोगों हिन्दू संगठनों सहित कई लोगों द्वारा कई बार मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग भी उठाई जाती रही है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा मंदिर के मुख्य मार्ग सहित मंदिर के आसपास किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही नगर परिषद द्वारा पूरे मंदिर परिसर की सफाई करवाकर तत्काल मंदिर के चारों ओर ब्राउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है ताकि भविष्य में वहां कोई अतिक्रमण नहीं कर सके। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही को खूब सराहना मिल रही है। अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा पल्लवी होटल के समीप करोड़ो रुपये की बेशकीमती भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, जिस पर कई भूमाफियों की नजर थी और उक्त जमीन स्वयं की होने के दावा करते आए थे।
विज्ञापन


एसडीएम शिवानी गर्ग ने अतिक्रमण हटाने के दौरान स्पष्ट किया कि यह भूमि शासकीय है और इस पर कई लोगों द्वारा गुमटियों को रखकर अतिक्रमण किया गया था। हमने यहा से अतिक्रमण हटाया है और उक्त भूमि पर सब्जी मंडी स्थानांतरित करने के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है। एसडीएम गर्ग ने शहर की जनता से भी आव्हान किया कि वह अपनी अवैध गुमटियों ओर अपनी दुकानों के आगे किए अतिक्रमण ओर शेड को हटा कर प्रशासन का सहयोग करे ताकि शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके, प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें ओर सख्ती बरती जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ मंदसौर में भी उठी मांग
मंदसौर जिले के सीतामऊ में जिस तरह कच्चे पक्के अतिक्रमण पिछले तीन दिनों से हटाए जा रहे हैं। उसको देखते हुए मंदसौर में भी शहर के व्यस्त मार्गों पर गुमटियों व दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाने की मांग प्रबल ही है। लोगो का कहना है कि सीतामऊ जैसी छोटी जगह पर एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है वह तारीफे काबिल है, लेकिन जिला मुख्यालय व्यस्त मार्गों चौराहों पर गुमटी माफियाओं और भूमाफिया ने अतिक्रमण कर रखा है प्रशासन को इन पर भी कार्यवाही करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें