फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget 2025: मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले को बजट में क्या मिला, बस एक क्लिक में जान लीजिए

Wed, 12 Mar 2025 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/नीमच/रतलाम

सार

MP Budget News: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चार लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया। इस बजट में मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले को कई सौगातें मिली हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में प्रदेश की जनता के नाम 2025-26 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में मंदसौर को 33 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर ब्रिज सहित कई सड़कों की सौगातें मिली है। वहीं, नीमच में एयरस्ट्रीप के विकास और सड़कों की सौगातें मिली हैं। इसी तरह जावरा-उज्जैन मार्ग को फोरलेन बनाने और आठ लेन से कनेक्ट करने तथा रतलाम की सेव को एक जिला एक उत्पाद में शामिल करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चार लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया। इस बजट में मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले को जिले को कई सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर, नीमच और सिवनी के मेडिकल कॉलेज में सीटे बढ़ने की घोषणा की है। देवड़ा ने अपनी विधानसभा मल्हारगढ़ को 33 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन पर फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात दी है। नगर के मध्य से गुजरने वाले हाइवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बजट पर कांग्रेस का तंज, पीसीसी चीफ बोले- BJP सरकार का बजट जुमलों का पुलिंदा, जनता के साथ धोखा
विज्ञापन


मंदसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम करने के लिए बजट में कई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। वित्तमंत्री ने बजट में चांदाखेड़ी फाटा से खजुरिया तक सड़क, जड़वासा से खजुरिया सारंग सागवाली मार्ग, धमनार से छाजू खेड़ा मार्ग, भांगी पिपलिया से आक्या पालरा मार्ग, लोध से बुखी मार्ग, गर्रावद से चिल्लौद पिपलिया मार्ग, नारायणगढ़ से मूंदेडी मार्ग, ढाणी से भेरुजी मंदिर तक सड़क, टकरावद से खेड़ा तक सड़क, नाटाराम से कोटेश्वर, बोरखेड़ी से बाबुखेड़ा, अक्याबिका से मगराना, बरियां फांटा से छोटी गुड़भेली, मुंडकोष से सुजानपुरा, निपानिया से बड़वन कुचड़ौद रोड, चंगेरी से खेरखेड़ा मार्ग, अरनिया से लसूड़िया तक की सड़क निर्माण की सौगात दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बजट के बाद चर्चा के दौरान हंगामा, उपनेत प्रतिपक्ष कटारे और भूपेंद्र सिंह के बयान पर हुआ हंगामा

जगदीश देवड़ा ने नीमच जिले में एयरस्ट्रीप के विकास और जिले में कई सड़क प योजनाओं की मंजूरी बजट में दी है। देवड़ा ने रतलाम के स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया है। अपने स्वाद और तीखेपन के लिए प्रसिद्ध रतलामी सेव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाएगी। रतलामी नमकीन को व्यावसायिक स्वरूप दिया जाएगा। बजट में इस बात की घोषणा प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की है। रतलाम की सेव प्रदेश के 'एक जिला एक उत्पाद' में शामिल  की गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में बताया कि उज्जैन-जावरा फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन को उज्जैन, इंदौर और आसपास के क्षेत्र, मुंबई-दिल्ली आठ लेन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इसका फायदा रतलाम जिले की जनता को मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें