सड़क पर संबंध बनाने वाला मनोहर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक्सप्रेसवे के कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों ने मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जब धाकड़ ने कर्मचारियों को रुपए नहीं दिए तो कर्मचारियों ने आठ दिन बाद वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर एसपी मंदसौर अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अथॉरिटी ने कंट्रोलरूम पर तैनात तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें-
सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता और उनकी महिला साथी फरार, भाजपा-समाज ने छोड़ा साथ; कैसे वायरल हुआ वीडियो
कांग्रेस ने एक्सप्रेस वे का शुद्धिकरण कर किया गायत्रीमंत्र का जाप
एक्सप्रेसवे पर गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने 8 लेन पर जाकर एक्सप्रेसवे पर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और गायत्रीमंत्र का जाप कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना की।