फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक विवाह: लिव इन में रहने की इजाजत मिलने के बाद दो युवतियों ने की शादी, दो प्रदेशों का दिलचस्प मामला

Wed, 11 Dec 2024 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/झालावाड़

सार

इन दिनों लड़की की लड़की से शादी और लड़के की लड़के से शादी होना आम सा हो गया है। कई ऐसे मामले रोज सुनने और देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के झालावाड़ से भी सामने आया है। यहां भवानीमंडी (मंदसौर जिले के बॉर्डर पर स्थित) नगर की रहने वाली दो सहेलियों ने आपस में ही शादी कर ली।
विज्ञापन
समलैंगिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले की सीमा से लगे भवानी मंडी में सोमवार को दो युवतियों ने लीव इन में रहने के लिए हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की और साथ रहने की कसमें खाई। लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं चली। दोनों युवतियों में से एक युवती के मामा पहुंचे और उसको अपने साथ ले गए। युवतियों ने कोर्ट से समलैंगिक विवाह की अनुमति मांगी थी। लेकिन कोर्ट से उन्हें पता चला कि भारत में समलैंगिक विवाह की मान्यता नहीं है, जिसके बाद दोनों ने एफिडेविट बनवाया और लिव इन में रहने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन


राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी में सोमवार को दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह की इच्छा जताते हुए कोर्ट से अनुमति मांगी। दोनों युवतियों को कोर्ट से पता चला कि भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं है तो दोनों युवतियों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए एफिडेविट बनवाया और दोनों ही युवतियों ने कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और एक घर में साथ रहने के लिए चली गई थी। लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। युवतियों के घर पहुंचने के बाद दोनों युवतियों में से एक के परिजन उनके घर पहुंचे और मारपीट कर एक युवती को अपने साथ ले गए।  

झालावाड़ जिले के भवानी मंडी शहर के लक्ष्मी नगर निवासी दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने की इच्छा जताते हुए सोमवार को कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर कोर्ट द्वारा दोनों युवतियों को लिव इन में रहने की इजाजत दे दी गई है। लिव इन में पति की भूमिका निभाने वाली युवती ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करती है और उसकी दोस्त खाना बनाने का काम करती है। उनकी पहली मुलाकात उस समय हुई जब वह एक मकान के निर्माण कार्य मे मजदूरी का कार्य कर रही थी और उसकी दोस्त वहां खाना बनाने आती थी, तब से ही दोनों एक दूसरे को जानने लगी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद हिम्मत करके कोर्ट पहुंचकर शादी करने की इच्छा जताई। यहां उन्हें पता चला कि देश में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं है। इसके बाद दोनों ने लिव इन में रहना तय किया।
विज्ञापन


सोनम निभाएगी पति की भूमिका, रीना की मांग में भरा सिंदूर
सोनम ने बताया कि रीना के परिजन दोनों की दोस्ती से खुश नहीं थे। साथ रहने पर आपत्ति जताते थे। इस बात को लेकर रीना के परिवार में हमेशा झगड़ा हुआ करता था। रीना को प्रताड़ित किए जाने पर उसने सोनम से लव मैरिज करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सोनम के परिजनों ने इस पर सहमति दे दी।

सोनम ने बताया कि कोर्ट द्वारा उनको लिव इन में रहने की इजाजत दी है। उसने हिन्दू रस्म के अनुसार, भगवान को साक्षी मानकर रीना की मांग में सिंदूर भरा। भविष्य में वह रीना के पति की भूमिका निभाएगी एवं दोनों साथ रहकर परिवार का पालन पोषण करेंगे। दोनों ही लिव इन के लिए अपने घर पहुंची थी। लेकिन बाद में रीना के परिजन घर पहुंच गए और मारपीट कर उसे ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें