मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गीता जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया
Image Credit : अमर उजाला
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 5,000 आचार्यों और प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का सस्वर पाठ किया, यह पाठ नौ मिनट तक चला
Image Credit : अमर उजाला
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने इसे विश्व रिकॉर्ड घोषित किया, सीएम मोहन यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया
Image Credit : अमर उजाला
सीएम मोहन बोले, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्यप्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बना
Image Credit : अमर उजाला
मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है
Image Credit : अमर उजाला
बता दें, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है, इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है
Image Credit : अमर उजाला
पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती है, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्मग्रंथ "गीता" की रचना हुई