फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur Crime: सुने मकान से 12 लाख की ज्वेलरी और पांच लाख रुपये नकदी चोरी, मामले की जांच शुरू

Mon, 25 Nov 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मामले की जानकारी मिलते ही परिवार मंदसौर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सुने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धचक्र विहार कॉलोनी में एक सुने मकान में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और पांच लाख रुपये नकदी चुरा ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार मंदसौर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिद्धचक्र विहार कालोनी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने मुकेश कुमार धाकड़ के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से करीब 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और पांच से सात लाख रुपये नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश पाटीदार मंदसौर अपने निवास पर पहुंचे और घर का दरवाजा खुला देख और सामान अस्त-व्यस्त देख कोतवाली थाने पर सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। 

फरियादी मुकेश कुमार धाकड़ ने बताया कि गांव में हमारी खेतीबाड़ी है, जिसके लिए हम सभी लोग शनिवार को गांव गए थे। वहां से भवानीमंडी के पास ग्राम मलावदा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह हमे पड़ोसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर का दरवाजा खुला है और सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा है। सूचना मिलते ही हम लोग मंदसौर के लिए निकल गए। हमने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी भी खुली पड़ी थी, जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी। चोर यहां से करीब 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और करीब 5 से 7 लाख रुपये नकदी चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें