फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: शराबबंदी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई, सात लाख 75 हजार रुपए की 155 पेटी अवैध शराब जब्त

Thu, 03 Apr 2025 09:33 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मन्दसौर पुलिस ने शराब बंदी के बाद अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 155 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध शराब की कीमत 7 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में शराब तस्कर व पिकअप वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर पुलिस ने शराब बंदी के बाद अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 155 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अवैध शराब की कीमत सात लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शराबबंदी के बाद बदले नियम, अब कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने वाले श्रद्धालुओं को यह करना होगा

मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर धार्मिक नगरी मंदसौर में एक अप्रैल से पूर्णतः शराब बंदी की गई है। शराब बंदी के बाद मंदसौर की वायडी नगर थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर गुराडिया फंटे पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्र. MP - 44 GA - 1853 को रोका। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मनीष पिता चैनदास बैरागी (27) निवासी ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम व पिकेंश पिता राधेश्याम बैरागी (22) निवासी परवलिया थाना रिंगनोद जिला रतलाम का होना बताया। पुलिस ने वाहन को तलाशी ली तो वाहन में अवैध रूप से 155 पेटी देशी शराब का परिवहन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शराबबंदी के लिए शुरू हुई धरपकड़, दबिश देकर महिला सहित पांच लोगों को लिया हिरासत में

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से ले जाई जा रही 155 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ वायडी नगर थाने पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि एक अप्रैल से प्रदेश में 17 धार्मिक नगरों सहित मंदसौर में भी पूर्ण रूप से शराबबंदी कर दी गई है। इसके तहत मंदसौर नगरीय क्षेत्र में शराब की 11 दुकानों को बंद किया गया है। शराबबंदी के बाद मंदसौर पुलिस की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें