फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: महिला को नहाते देखकर बहक गया था युवक, छेड़छाड़ का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 08:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में दो दिन पहले हुए महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पहले पुलिस आरोपी को चोर मान रही थी, पर पूछताछ में उसने चौंकाने वाला बयान दिया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
तारादेही थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने महिला को नहाते हुए देख लिया था। वह नशे में था इसलिए नीयत खराब हो गई और छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें तीन दिन पहले मंगलवार सुबह आरोपी ने महिला की हत्या दिनदहाड़े कर दी थी। जब दो सगे भाइयों ने विरोध किया तो उन पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया था। तारादेही पुलिस ने हत्या के आरोपी मुकेश पिता छोटेलाल यादव निवासी बांसी को गिरफ्तार किया है। घटना के दिन यह बात कही जा रही थी कि आरोपी चोरी के उद्देश्य से घर में घुसा था। महिला ने उसको देख लिया था इसलिए महिला की उसने हत्या कर दी थी, लेकिन जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो हत्या का अलग ही कारण सामने आया।

ये भी पढ़ें- खंडवा में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी की हो गई मौत
तारादेही पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बीमारी के चलते कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसलिए वह पत्नी के ग़म में शराब और अन्य नशे का आदी हो गया था। घटना के दिन मंगलवार सुबह से उसने अधिक शराब पी ली थी और वह घर से सड़क की ओर जा रहा था। रास्ते में महिला अपने घर के बाहर नहा रही थी। उसने महिला को नहाते देख लिया और मन में गलत काम करने का विचार आया।

जैसे ही महिला घर के अंदर गई आरोपी भी पीछे से अंदर चला गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया और जाने की बात कही। जिस पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने वहीं रखे एक पत्थर को महिला के सिर पर मारकर हत्या कर दी।
उसके बाद वह अपने घर गया और घर में रखी तलवार लेकर फिर आ गया। जहां दो सगे भाई पप्पू बेन ओर बृजेश बेन ने उसका विरोध किया तो उसने एक पर पत्थर और दूसरे पर तलवार से हमला किया था। पूरी घटना उसने शराब के नशे में की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रीवा में सामूहिक दुष्कर्म के आठ वहशियों को उम्रकैद, पति को बंधक बनाया फिर पत्नी की लूटी थी अस्मत

तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया हत्या के आरोपी मुकेश पिता छोटे लाल यादव को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में महिला से छेड़खानी की नीयत से घर में घुसा था। महिला ने विरोध किया तो उसने हत्या कर दी। बाद में पप्पू बृजेश पर तलवार से हमला किया। तारादेही पुलिस ने आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास और छेड़खानी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें